सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन कार्यकारिणी निर्वाचन, उपाध्यक्ष पद…- भारत संपर्क

0
सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन कार्यकारिणी निर्वाचन, उपाध्यक्ष पद…- भारत संपर्क

सेंट्रल बंगाली एसोसिएशन, बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन ने अगले तीन साल के लिए अपने पदाधिकारियों का चुनाव कार्य संपन्न कर लिया।
निर्वाचन अधिकारी सुब्रत बनर्जी एवं आर एन चटर्जी के दिशा निर्देश में 16 फरवरी 2025 को संस्था के कार्यालय , आनंद निकेतन, मोपका, बिलासपुर में प्रातः 10 से 04 बजे शाम तक चुनाव आयोजित हुआ , जिसमें सदस्यगण भारी उत्साह के साथ वोट देने पहुंचे। इस चुनाव में प्रतिस्पर्धा उपाध्यक्ष पद हेतु होने के कारण मतदान इन दोनों के पक्ष में हुआ , जिसमें अमित कुमार चक्रवर्ती ने 82 वोट हासिल कर प्रतिपक्ष के तरुण विश्वास को 58 वोटों से पराजित किया और संस्था के उपाध्यक्ष चुने गए।
शेष अन्य पदों हेतु नामांकन के समय केवल एक एक उम्मीदवार शेष सभी पदों हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। संस्था के नवनिर्वाचित

यह है नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष बि सी गोलदार, उपाध्यक्ष अमित कुमार चक्रवर्ती, महासचिव असित वरण दास, संयुक्त सचिव भक्तिमय चौधरी, कोषाध्यक्ष, प्रताप कुमार मजूमदार, कार्यकारिणी सदस्य सौरेंद्र नाथ चटर्जी, आशीष मजूमदार।

निर्वाचन अधिकारियों ने जहां निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं नियमों के तहत संपन्न करने हेतु संस्था के प्रति आभार प्रगट किया वही नव निर्वाचित अध्यक्ष ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया को बड़ी कुशलता से तथा नियमानुसार संपन्न करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।
महासचिव ने संस्था को शक्ति शाली करने की दिशा में सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
संस्था के पूर्व मुख्य उपदेशक मानवेंद्र नाथ चटर्जी ने सभी को बधाई दी और संस्था के उद्देशों को पूरा करने हेतु कार्य करने की सलाह दी।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जेन्जरा मार्ग के गढ्ढों में फंसे वाहन, लगा रहा जाम- भारत संपर्क| *कलेक्टर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को दी चेतावनी विकास कार्यों में…- भारत संपर्क| Viral: स्कैमर करने जा रहा था स्कैम, बंदे ने बातों-बातों में पलट दिया पूरा गेम| Film On Dementia: याददाश्त ने छोड़ा साथ पर साथी ने थामा हाथ… सैयारा ही नहीं ये… – भारत संपर्क| लियोनल मेसी के बॉडीगार्ड को मिली इस गुस्ताखी की सजा, झेलना पड़ेगा बैन – भारत संपर्क