बिलासपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ करोड़…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ करोड़…- भारत संपर्क

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त जी.आर.पी. आरक्षक और उनके परिजनों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर सफेमा कोर्ट, मुंबई के आदेशानुसार फ्रीज कर दिया है।

डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज

आरोपी पिछले कई वर्षों से गांजा तस्करी में लिप्त थे और इस अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जी.आर.पी. आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी ट्रेन में गश्त और चेकिंग के दौरान गांजा बरामद करने के बाद, अपने सहयोगियों योगेश उर्फ गुड्डू और श्यामधर उर्फ छोटू के माध्यम से उसे खरीदारों तक पहुंचाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया है। इस मामले में “इंड-टू-इंड इन्वेस्टिगेशन” और फाइनेंशियल जांच के तहत आरोपियों की लग्जरी गाड़ियां और अचल संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं।

गांजा तस्करी की काली कमाई से खरीदी गई संपत्तियां

  1. लक्षमण गाईन एवं कृष्णा गाईन – सिरगिट्टी, बिल्हा में 1600 वर्गफुट भूमि और मकान (अनुमानित मूल्य: 50 लाख रु.)
  2. संतोष राठौर – फरसवानी, करतला, कोरबा में 5232 वर्गफुट भूमि (10 लाख रु.)
  3. मन्नू प्रजापति – नगपुरा, बोदरी, बिल्हा में 1250 वर्गफुट भूमि (15 लाख रु.)
  4. कुसुम प्रजापति और मन्नू प्रजापति – सिरगिट्टी, बिलासपुर में 1428 वर्गफुट भूमि और मकान (40 लाख रु.)
  5. मन्नू प्रजापति – सिरगिट्टी, बिलासपुर में 1000 वर्गफुट भूमि (10 लाख रु.)

लक्जरी गाड़ियां भी जब्त

  1. हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल – (कीमत: 2.80 लाख रु.)
  2. टाटा सफारी 7 एस – (कीमत: 20 लाख रु.)
  3. ह्युंडई वेन्यू – (कीमत: 5 लाख रु.)

पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा

इस बड़ी कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


Post Views: 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE 12th Compartment Result 2025: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का…| रूस को घेरने निकलीं अमेरिकन सबमरीन, मेदवेदेव के बयान पर भड़के ट्रंप का आदेश – भारत संपर्क| *स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक पहल: कांसाबेल को मिला आधुनिक गोयल हॉस्पिटल,…- भारत संपर्क| चोरी की 2 लाख 40 हजार के 5 बाइक बरामद, साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह … – भारत संपर्क न्यूज़ …| Tara Sutaria Veer Pahariya: चौदहवीं का चांद वाइब्स… तारा सुतारिया ने वीर… – भारत संपर्क