शिकायत दरकिनार, बाल बाल बचे लोग, गिरी सूखे पेड़ की विशाल…- भारत संपर्क

0

शिकायत दरकिनार, बाल बाल बचे लोग, गिरी सूखे पेड़ की विशाल टहनियां

कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक विशालकाय सूखा पेड़ गिरने की कगार पर पहुंच चुका था। जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने की थी। शिकायत को नगर पालिका बांकीमोंगरा के अधिकारियों ने नजर अंदाज कर दिया। इस बीच सुबह विशालकाय पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गई। अलसुबह हुई घटना के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत भीमसेन मंदिर प्रांगण के समीप ही एक बड़ा बरगद का पेड़ पूरी तरह सूख चुका है। पेड़ के नीचे बिजली के तार और उसके आसपास मकान स्थित हैं। जिससे खतरा बना हुआ था। अनहोनी की आशंका को लेकर कोयलाधानी भूविस्थापित किसान संघ के गजेन्द्र पाल सिंह तंवर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम शिकायत पत्र सौंपा था। इसके बाद भी सूखे पेड़ को हटाया नहीं गया। इस बीच पेड़ की बड़ी बड़ी टहनियां टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ पूरा नहीं गिरा अन्यथा जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*अपने वेतन का 1% शिक्षा जागरूकता में खर्च करेंगे शिक्षक रत्नेश, बेटे के…- भारत संपर्क| CBSE 12th Compartment Result 2025: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का…| रूस को घेरने निकलीं अमेरिकन सबमरीन, मेदवेदेव के बयान पर भड़के ट्रंप का आदेश – भारत संपर्क| *स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक पहल: कांसाबेल को मिला आधुनिक गोयल हॉस्पिटल,…- भारत संपर्क| चोरी की 2 लाख 40 हजार के 5 बाइक बरामद, साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह … – भारत संपर्क न्यूज़ …