कर्मियों के पदोन्नति में देरी से भडक़ा आक्रोश, महासंघ ने…- भारत संपर्क

0

कर्मियों के पदोन्नति में देरी से भडक़ा आक्रोश, महासंघ ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने दी चेतावनी

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ ने विद्युत कंपनी के अध्यक्ष से बिजली कर्मचारियों का लंबित पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि महासंघ द्वारा पत्र के माध्यम से पावर कंपनी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पदोन्नति आदेश एक साथ जारी करने कहा गया था, पर कंपनी प्रबंधन द्वारा केवल अधिकारियों का ही पदोन्नति आदेश जारी किया गया, अभी तक कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी कोई आदेश जारी नहीं हो सका है, इससे कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण निर्मित है। महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि कंपनी प्रबंधन एवं महासंघ के पदाधिकारियों की द्विपक्षीय बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य मांगो पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। तत्पश्चात् उपमहाप्रबंधक औद्योगिक संबंध, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बताया गया कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके लिए विद्युत कंपनी द्वारा एक समय-सीमा निर्धारित की गयी है, परंतु क्षेत्रीय कार्यालयों को पदोन्नति पैनल रिव्यु करने संबंधी कार्यशाला और उचित मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होने से विलंब होने की संभावना बन गई है। यह भी संभावना है कि कर्मचारियों के पदोन्नति के पहले पुन: अधिकारियों की पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा। बरेठ ने कहा कि कर्मचारियों के वर्तमान में रिक्त पदो की संख्या के विरुद्ध न्यूनतम अर्हकारी में शिथिलता प्रदान करते हुए पदोन्नत किया जाए। इस पर अध्यक्ष द्वारा सहमति प्रदान की गई थी, क्योंकि जो कर्मचारी अर्हकारी नहीं होने से इस वर्ष पेनल में शामिल नहीं हो पा रहे है, यदि इसके पूर्व के पदोन्नति में विलंब नहीं होता, तो वह कर्मचारी पेनल में पात्र होता और पदोन्नत होती। महासंघ की मांग है कि अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी करने से पहले सभी श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश जारी किया जाए, ताकि विद्युत कंपनी में शांतिपूर्ण वातावरण निर्मित हो सके। अन्यथा महासंघ पुन: आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE 12th Compartment Result 2025: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का…| रूस को घेरने निकलीं अमेरिकन सबमरीन, मेदवेदेव के बयान पर भड़के ट्रंप का आदेश – भारत संपर्क| *स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक पहल: कांसाबेल को मिला आधुनिक गोयल हॉस्पिटल,…- भारत संपर्क| चोरी की 2 लाख 40 हजार के 5 बाइक बरामद, साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह … – भारत संपर्क न्यूज़ …| Tara Sutaria Veer Pahariya: चौदहवीं का चांद वाइब्स… तारा सुतारिया ने वीर… – भारत संपर्क