*Big breaking jashpur:- कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के…- भारत संपर्क

0
*Big breaking jashpur:- कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के…- भारत संपर्क

जशपुर 20 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर द्वारा के प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील फरसाबहार, जिला-जशपुर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु मतदाता सूची की मार्ड कॉपी तैयार करने हेतु ड्यूटी लगाई गई थी। परन्तु उनके द्वारा सक्षम अधिकारी के बिना पूर्व अनुमति के अनधिकृत रूप से दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 10.02.2025 तक (कुल 70 दिन) अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित थे।

रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर के द्वारा श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को दिनांक 10.02.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इनका इस प्रकार कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 एवं 07 के सर्वथा विपरित है।

श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील कार्यालय फरसाबहार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस पर मिला जनता का अपार प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद – भारत संपर्क न्यूज़ …| बाबर आजम की खोज करने वाले को पाकिस्तान ने ‘स्पेशल कोचिंग’ के लिए बुलाया, भा… – भारत संपर्क| Split AC: सिर्फ गाड़ियां नहीं एसी भी बेचती है TATA, इन मॉडल्स पर मिल रही 50% छूट – भारत संपर्क| *जशपुर जिले में पंचायत चुनाव पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4…- भारत संपर्क| RRB RPF Constable Exam 2025: आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड…