सर्वमंगला कनवेरी अंडरब्रिज बनकर तैयार, आवागमन शुरू होने से…- भारत संपर्क

0

सर्वमंगला कनवेरी अंडरब्रिज बनकर तैयार, आवागमन शुरू होने से मिली राहत

कोरबा। उरगा से सीधे सर्वमंगला की ओर होते कुसमुंडा पहुंचने वाली रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। कोरबा शहर को छोड़ यह रेल लाइन शहर के बाहर कुदुरमाल से सीधे हसदेव नदी को पार कर किनारे किनारे सर्वमंगला होते हुए कुसमुंडा तक पहुंच रही है। कई स्थानों पर बड़े बड़े ब्रिज का काम चल रहा है। इसी कड़ी में सर्वमंगला कनवेरी सडक़ मार्ग पर रेल लाइन को गुजारने के लिए बनने वाला अंडर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके बाद इस अंडर ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। ब्रिज के नहीं बने होने से वाहनों को खड़ी चढ़ाई का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई कई बार आंदोलन किए गए। परिणामस्वरूप यह अंडर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fitness: सिर्फ डंबल से कर सकते हैं फुल बॉडी वर्कआउट, यहां जानें कैसे| भारत को बड़ा झटका, पंत के बाद ये स्टार खिलाड़ी भी 5वें टेस्ट से बाहर, मेडिक… – भारत संपर्क| NEET अभ्यर्थियों की शिकायताें के समाधान के लिए समिति बनाने का निर्देश, दिल्ली…| 200 करोड़ी ‘Toxic’ के लिए ‘खून-पसीना’ बहा रहे हैं KGF स्टार यश, दिन रात एक कर… – भारत संपर्क| गाजा में अब तक कितने लोगों की हुई मौत, भूख से मरने वालों का भी कम नहीं आकड़ा – भारत संपर्क