त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत…- भारत संपर्क

0

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नुनेरा में चुनाव ड्युटी के दौरान शराब के नशे में चूर उप निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित


कोरबा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नुनेरा में चुनाव ड्युटी के दौरान मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में पाए गए एक पुलिस अधिकारी को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निलंबित कर दिया है। वही कुसमुंडा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक दादुरैया सिंह ठाकुर ने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में ड्युटी करने के साथ ही लोगों से बुरा बर्ताव कर रहा था। वही जानकारी मिलने पर प्रत्याशी व उसके घर वालों ने पुलिस कर्मी को घेर लिया। सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और उप निरीक्षक को ग्रामीणों से छुड़ावाया। पुलिसकर्मी का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया, जिसमें उसके द्वारा मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने की पुस्टि हुई। तब त्वरित कार्यवाही करते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक दादुरैया सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है और पुलिस लाईन में आमद देने को आदेश में कहा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश, 30 लोगों की मौत, 80000 लोगों ने छोड़ा घर – भारत संपर्क| पाकिस्तान में दिलीप कुमार-राज कपूर के पुश्तैनी घर में बन रहा म्यूजियम, काम शुरू,… – भारत संपर्क| लैलूंगा में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, रंजिश बनी हत्या का कारण – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल बनेंगे नंबर-1, एक-साथ पीछे छूट जाएंगे रोहित-विराट और पंत! – भारत संपर्क| Viral: नींबू खाते ही गधे का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देख छूट गई सबकी हंसी!