कलश यात्रा के साथ लघु रुद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक का शुभारंभ- भारत संपर्क

0

कलश यात्रा के साथ लघु रुद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक का शुभारंभ

कोरबा। निगम के आवासीय कालोनी परिसर स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर में लघु रुद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ का प्रारंभ कलश शोभायात्रा से हुआ। इसमें शामिल होने के लिए निगम की आवासीय कालोनी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। कथावाचक आचार्य नरेन्द्र पांडे ने कलश यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। निहारिका क्षेत्र में निगम की आवासीय कालोनी है। इसी क्षेत्र में महामृत्युंजय शिव मंदिर स्थित है। महाशिवरात्रि पर हर साल यहां महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस बार यज्ञ का प्रारंभ 23 फरवरी सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। शाम 4 बजे से शुरू हुई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा, पूजन, यज्ञ मंडप में प्रवेश एवं अग्नि स्थापना के कार्य को पूरा करने के साथ ही यज्ञ का प्रारंभ हुआ। सोमवार 24 फरवरी को देवपूजन एवं यज्ञाहुति की गई। सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक यज्ञाहुति होगा। 25 एवं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। 27 को यज्ञ पूर्ण होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IIT Admission Without JEE: जेईई पास किए बिना ही आईआईटी से करें बीटेक, समझें क्या…| RCB की जीत के जश्न से एलकराज के सुपर कमबैक तक, 5 Photos में जानिए खेल की दु… – भारत संपर्क| गांवों का भ्रमण कर रोवर्स ने ग्रामीण समस्याओं को जाना, सेवा…- भारत संपर्क| अरपा चेक डैम में डूब कर गई दो दोस्तों की जान — भारत संपर्क| साइलेंट फोन में भी बजेगी घंटी, नहीं मिस होगी कोई जरूरी कॉल – भारत संपर्क