बिलासपुर के निर्माणाधीन मकान में हुई 5 साल की मासूम की हत्या…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर के निर्माणाधीन मकान में हुई 5 साल की मासूम की हत्या…- भारत संपर्क

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। निर्माणाधीन मकान की छत पर 5 साल की मासूम बच्ची की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका के माता-पिता मजदूरी करते हैं और परिवार सहित कॉलोनी में रहते थे। रविवार शाम से बच्ची लापता थी, जिसे परिजन रातभर ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह मजदूर जब काम पर पहुंचे तो मकान क्रमांक 80 की छत पर बच्ची की लाश मिली, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस को संदेह हुआ कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मामले की कमान संभाली। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू हुई। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक नाबालिग लड़का बच्ची का हाथ पकड़कर घटनास्थल की ओर जाते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर 9 लोगों को हिरासत में लिया, जिनके शरीर पर चोट या खरोंच के निशान थे। पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

हत्या का कारण आरोपी की आपराधिक मानसिकता बताई जा रही है। मृतका के माता-पिता मूल रूप से सेमरताल के निवासी हैं और कॉलोनी में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला मामला

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी को पकड़ लिया, जिससे इलाके में फैली दहशत कम हुई है। इस जघन्य अपराध ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: ‘डेरिंग दादी’ का कारनामा तो देखिए; 8 फीट लंबे सांप को यूं दबोचा, फिर गले…| फिलिस्तीन को अलग मुल्क बनाकर रहेगा सऊदी! इजराइल के खिलाफ अब करने जा रहा ये काम – भारत संपर्क| *सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोन को कंपनी नहीं देगी सॉफ्टवेयर अपडेट, ये है पूरी… – भारत संपर्क