बिलासपुर में भक्ति और आध्यात्म का भव्य आयोजन, सम्मिलित हुईं…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर में भक्ति और आध्यात्म का भव्य आयोजन, सम्मिलित हुईं…- भारत संपर्क

बिलासपुर, हेमुनगर। ब्रह्माकुमारीज़ हेमुनगर, ओमशांति कॉटेज, बिलासपुर द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 से 27 फरवरी तक विधानी चौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास, हेमुनगर, बिलासपुर में मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर शहर की महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।

शिव भक्ति से जागृत हुआ आध्यात्मिक संदेश

महापौर पूजा विधानी  ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव की भक्ति से व्यक्ति के जीवन में शांति, सकारात्मकता और शक्ति का संचार होता है। मानव का मानव से प्रेमपूर्ण व्यवहार आवश्यक है, और इसके लिए मन को शुद्ध करना जरूरी है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के इस आयोजन को समाज में आध्यात्मिक जागृति लाने का एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।

अमरनाथ गुफा और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त हो रहा है। आयोजन स्थल पर सजी भव्य और मनमोहक झांकी ने उपस्थित भक्तों को शिवलोक की अनुभूति करा रही है।

आध्यात्मिक प्रवचन, राजयोग ध्यान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

महोत्सव के दौरान आध्यात्मिक प्रवचनों और राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति और जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये भगवान शिव की महिमा का सुंदर चित्रण किया गया है।

बीके लता बहन जी का संदेश

हेमुनगर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके लता बहन जी ने भगवान शिव का परिचय देते हुए कहा कि वे साकार रूप में नहीं आते, बल्कि निराकार परमपिता परमात्मा हैं, जो ज्ञान और शांति के सागर हैं। वे ही हमें राजयोग के माध्यम से आत्मज्ञान और सच्चे ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि हमें याद दिलाती है कि आत्मा को अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानकर परमात्मा की याद से अपने मन को शुद्ध करना चाहिए।

शिव आरती और महाप्रसाद के साथ होगा समापन

भक्तों ने मनोकामनाओं के दीपक जलाकर अपने शुभ संकल्पों की अभिव्यक्ति की और खुशियों के महासेल कार्यक्रम में सच्चे आनंद और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। श्रद्धालुओं ने शिव आरती और महाप्रसाद ग्रहण कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा बिलासपुर, भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगे श्रद्धालु शिव महिमा में लीन रहे।


Post Views: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: ‘डेरिंग दादी’ का कारनामा तो देखिए; 8 फीट लंबे सांप को यूं दबोचा, फिर गले…| फिलिस्तीन को अलग मुल्क बनाकर रहेगा सऊदी! इजराइल के खिलाफ अब करने जा रहा ये काम – भारत संपर्क| *सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोन को कंपनी नहीं देगी सॉफ्टवेयर अपडेट, ये है पूरी… – भारत संपर्क