दो दिवसीय पाली महोत्सव का आज होगा भव्य समापन, बॉलीवुड सिंगर…- भारत संपर्क

0

दो दिवसीय पाली महोत्सव का आज होगा भव्य समापन, बॉलीवुड सिंगर शान के गीतों में झूमेंगे श्रोता

कोरबा। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को दो दिवसीय महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इसका समापन 27 फ़रवरी को शाम 7 बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया मे सम्पन्न होगा। इसके मुख्य अतिथि वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, अध्यक्षता सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, विशिष्ट अतिथि विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नपं पाली अजय जायसवाल व सरपंच केराझरिया गिरजा सत्यनारायण पैंकरा होंगे। महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिवस 27 फरवरी को शाम 6.30 बजे से छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षडंगी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 8 बजे बॉलीवुड सिंगर शान अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही कत्थक नृत्य व स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा,…- भारत संपर्क| अफगानिस्तान की जीत के बाद झुक जाता है तालिबान, बदल देता है अपना नियम, जडेजा… – भारत संपर्क| बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड – भारत संपर्क न्यूज़ …| Instagram ने TikTok को पटखनी देने की करली तैयारी, लाने वाला है नया ऐप – भारत संपर्क| घर से गिरफ्तारी और नॉन बेलेबल चार्जेस… क्यों फंस गए तेलुगु एक्टर पोसानी कृष्ण… – भारत संपर्क