खूंटाघाट पहाड़ी क्षेत्र में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या…- भारत संपर्क

0
खूंटाघाट पहाड़ी क्षेत्र में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधी पारा खुटाघाट पहाड़ी इलाके में शुक्रवार शाम अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव किसी पुरुष का है, जिसे जलाने का प्रयास किया गया था, संभवतः सबूत मिटाने के लिए। मृतक के सर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

हत्या के बाद जलाने की आशंका

पुलिस के अनुसार, हत्या इसी स्थान पर की गई या फिर शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया, इसकी जांच जारी है। शव इतना जल चुका है कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव जलाकर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की होगी।

जांच जारी, फोरेंसिक टीम करेगी पड़ताल

रात होने के कारण जांच अधूरी रह गई, जिसे शनिवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।

पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…| इस खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया तो बिना कपड़ों के घूमूंगा, जानिए किसने किया चौ… – भारत संपर्क