सडक़ हादसे में बाइक सवार दो घायल- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में बाइक सवार दो घायल

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोरगा बाजार चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मोरगा निवासी बेचन सिंह मरकाम बाइक से दोस्त राहुल उरे के साथ ग्राम केंदई से वापस लौट रहा था। मोरगा बाजार चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 70 एचटी 1956 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों सडक़ पर गिए गए। दोनों गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेचन के चाचा जयनाथ सिंह मरकाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बेचन मोरगा में रहने वाले बिट्टू ताम्रकार की पिकअप ग्राम केंदई में खराब होने पर दोस्त के साथ पाना और पेचकस छोडऩे गया था। वापस लौटते समय हादसा हुआ। घायलों को उपचार अस्पताल में जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramadan 2025: भारत का पहला रमजान शो, फिल्मी दुनिया छोड़ चुकीं सना खान की नई… – भारत संपर्क| HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की…| रमजान में रखने जा रहे हैं रोजा, इन टिप्स की मदद से पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक| नदी में नहाने उतरा शख्स, मस्ती के बीच हुई मगरमच्छ की एंट्री… खौफनाक वीडियो| ‘SALE’ वाले दाम में यहां मिलेगा Air Conditioner, गर्मी आने से पहले ऐसे उठाएं… – भारत संपर्क