कलयुग के कल्कि से गांव में दहशत का माहौल, एक का कत्ल, 5 और…- भारत संपर्क

0

कलयुग के कल्कि से गांव में दहशत का माहौल, एक का कत्ल, 5 और को मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने झोंकी ताकत

कोरबा। पहले हत्या, अब एक-एक कर 5 लोगों को मारने की धमकी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ऐसा सनसनीखेज मामला जिले के नावापारा गांव से सामने आया है, जहां 4 दिन पहले एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसके बाद अब कातिल ने दीवारों पर पांच और लोगों को मारने की धमकी लिख दी है। इस धमकी के बाद गांव के लोग खौफजदा हैं और अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। अब इस रहस्यमयी हत्यारे को पकडऩा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
जानकारी के अनुसार उरगा थाना के नावापारा गांव में 4 दिन पहले रामसिंह कंवर (60 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामसिंह की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद अब आरोपी ने दीवार पर धमकी भरे शब्द लिखे हैं । आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवारों पर धमकी भरा मैसेज लिखा है। आरोपी ने दीवार पर लिखे इस धमकी में खुद को कलयुग का कल्की अवतार बताया है। उसने लिखा है कि अगली वारदात अब पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है। हत्यारे ने गांव में शराब बंद करने की मांग भी की है।बताया जा रहा है कि रामसिंह पर हमले वाले दिन भी आरोपी ने तीन स्थानों पर दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे थे। अब पांच और लोगों को मारने की धमकी दी है। इस तरह के लगातार मिल रही धमकियों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच तेज कर दी है। साथ ही आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। अज्ञात आरोपी द्वारा दीवारों पर कुछ धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं, जिसमें ‘झूठ बोलना पाप है’ जैसी बातें शामिल हैं। इसके अलावा और लोगों की हत्या की धमकी भी दी गई है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दीवारों पर क्या-क्या लिखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और गांव के सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकडऩे का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। साथ ही एफएसएल टीम की भी सहायता ली जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*कलेक्टर ने किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ देने के दिए…- भारत संपर्क| ग्राम पंचायत महमंद में नवनिर्वाचित सरपंच पूजा विक्की…- भारत संपर्क| अवैध शराब निर्माण पर चला बुलडोजर, बिलासपुर पुलिस की सख्त…- भारत संपर्क| BSNL होली गिफ्ट, इस प्लान में 60GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा फ्री – भारत संपर्क| भीड़ में पैदल चलीं… ऑटो में किया सफर, बिना VIP ट्रीटमेंट के मां संग प्रीति… – भारत संपर्क