सीनियर वूमेन एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप में संजू देवी यादव का…- भारत संपर्क

0

सीनियर वूमेन एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप में संजू देवी यादव का चयन, छत्तीसग से किसी कबड्डी खिलाड़ी का इंटरनेशनल स्पर्धा में पहली बार चयन

कोरबा। जिले की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी यादव का चयन छठवीं सीनियर वूमेन एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह स्पर्धा 4 से 9 मार्च तक तेहरान इरान में आयोजित है। छत्तीसगढ से किसी कबड्डी खिलाड़ी का इंटरनेशनल स्पर्धा में चयन पहली बार हुआ है। संजू अभी सोनीपत हरियाणा में आयोजित इंडियन कैंप में भाग ले रही है।भारतीय टीम के साथ 1 मार्च को इरान रवाना होगी। केराकछार पाली की रहने वाली संजू देवी यादव के पिता रामजी यादव ड्राइवर हैं। उनकी माता अमरिका बाई यादव गृहिणी हैं। संजू ने कबड्डी खेलना वर्ष 2016 में शुरू किया था। पहली बार जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने संजू को तिवरता में आयोजित स्पर्धा में खेलते देखा था। इसके बाद उन्हें कबड्डी संघ के क्लब में खेलने आमंत्रित किया गया। संघ के कोच अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि संजू गवर्नमेंट कॉलेज कटघोरा में सेकेंड ईयर की प?ाई कर रही हैं। वह आईटीआई की पढ़ाई करते समय लाल मैदान दर्री में प्रेक्टिस करती थीं। इसी बीच खेल एकेडमी बहतराई बिलासपुर में चयन हो गया। जहां वह कबड्डी की ट्रेनिंग ले रही हैं। नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन हरियाणा में आयोजित किया था, जहां से संजू का चयन हुआ है। संजू को आगे बढ़ाने में तिवरता कबड्डी स्पर्धा आयोजन समिति के हरिशंकर दुबे का भी योगदान रहा है। जिला कबड्डी संघ के बसंत शर्मा का कहना है कि यह जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। कोई गांव की खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने जा रही है। संजू की प्रतिभा को देखते हुए 6 साल पहले खिलाड़ी के राजेश पटनायक ने कबड्डी मैट के लिए 2 लाख रुपए की मदद की थी। उसी मैट में अभी अन्य खिलाड़ी भी प्रेक्टिस करते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध शराब निर्माण पर चला बुलडोजर, बिलासपुर पुलिस की सख्त…- भारत संपर्क| भीड़ में पैदल चलीं… ऑटो में किया सफर, बिना VIP ट्रीटमेंट के मां संग प्रीति… – भारत संपर्क| घोड़े को गिराकर मुंह में ठूंसी सिगरेट, शरीर पर चढ़कर किए पुशअप्स, VIDEO देख लोगों का…| छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा: अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है: मुख्यमंत्री विष्णु देव… – भारत संपर्क न्यूज़ …| ऋषभ पंत को सबसे बड़े स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए किया गया नॉमिनेट, सचिन की लिस्… – भारत संपर्क