मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा 35 डिग्री के पार- भारत संपर्क

0

मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा 35 डिग्री के पार

कोरबा। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। तापमान में रोजाना वृद्धि दर्ज की जा रही है और शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले दर्ज की गई तापमान की तुलना में लगभग डेढ़ डिग्री ज्यादा थी। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। दिन बढ़ता जा रहा है और रात छोटी होने लगी है। न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बदलाव हो रहा है। इससे रात में लोगों को अभी भी गुलाबी ठंड लग रही है। इधर मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मार्च के पहले हफ्ते में तापमान 37 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इससे लोगों को दिन में तेज धूप लगेगी और गर्मी का एहसास होगा। रात के तापमान में भी आंशिक वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा। इससे गुलाबी ठंड धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी और रात में भी लोगों को गर्मी लगेगी। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी एग्जाम का क्या होगा पैटर्न? कितने पूछे जाएंगे…| राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन, अपर मुख्य…- भारत संपर्क| Sunny Leone ने ‘सैयारा’ के डायरेक्टर से की थी ऐसी डिमांड, फिर डेब्यू के लिए 7… – भारत संपर्क| Viral Video: गोलगप्पे के साथ ये क्या कर दिया? 220 रुपये की 6 ‘अतरंगी पानीपुरी’ देख…| रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपटमारी के आरोपी गिरफ्तार –…- भारत संपर्क