रतनपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा अध्यक्ष लव कुश कश्यप और 15…- भारत संपर्क

0
रतनपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा अध्यक्ष लव कुश कश्यप और 15…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर, 5 मार्च: रतनपुर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने 15 पार्षदों के साथ बुधवार को नगरपालिका पहुंचकर पूजा-पाठ किया और अनौपचारिक रूप से अपने कार्य की शुरुआत की। भाजपा के लव कुश कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए हैं और उनकी पार्टी को इस चुनाव में बहुमत मिला है। हालांकि, अब तक विधिवत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नहीं हो सका है। इधर गुरुवार से होलाष्टक लग रहा है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित है, जिसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को ही विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा अध्यक्ष और सभी पार्षदों ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।

लव कुश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि शुभ मुहूर्त में विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार से लेकर गुरुवार तक के लिए तय किए गए विशेष समय में नगरपालिका में पूजा-पाठ कर कार्य आरंभ किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का कहना था कि वे नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए तत्पर हैं और जनता के विश्वास को कायम रखते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

इस दौरान नगरपालिका परिसर में पार्षदों और अध्यक्ष के बीच हर्षोल्लास का माहौल बना रहा, और सभी ने आगामी दिनों में नगर परिषद के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शमी के रोजा न रखने पर मचा बवाल, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों का वीडियो वायर… – भारत संपर्क| गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु – भारत संपर्क न्यूज़ …| Holi Events in Delhi : दिल्ली में कहां-कहां एंजॉय कर सकते हैं होली की ग्रैंड…| Mobile Blast: गलत चार्जर और फोन ‘स्वाहा’, एक लापरवाही से हो जाएगा हजारों का… – भारत संपर्क| KVS Transfer Rules: केंद्रीय विद्यालय में ट्रांसफर के क्या हैं नियम? जान लें एक…