कुत्तों में फैला कैनियन पार्वो वायरस- भारत संपर्क

0

कुत्तों में फैला कैनियन पार्वो वायरस

कोरबा। जिले में कुत्तों में कैनियन पार्वो वायरस फैला हुआ है। वहीं वेटनरी अस्पताल में स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर समय पर नहीं आते। उनकी कार्यप्रणाली पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों ने बताया कि उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया, तो पता चला कि वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं रखी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पशु चिकित्सालय है। लेकिन न तो डॉक्टर नियमित बैठते हैं और न ही कोई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जंगली जानवरों में फैली इस बीमारी को लेकर डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में व्यवस्था का बुरा हाल है। बता दें कि कुत्तों को पार्वो होने के बाद अचानक तेज बुखार आ जाता है। क्षेत्र के लोग चिंतित हैं कि कहीं कुत्तों में फैला यह वायरस इंसानों को भी प्रभावित न करे। स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर अस्पताल से ट्रांसफर करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या कैल्शियम की कमी से भी झड़ने लगते हैं बाल? जानिए एक्सपर्ट ने क्या बताया| इमरान हाशमी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग… शाह बानो केस की कहानी में ये किरदार… – भारत संपर्क| अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम…- भारत संपर्क| IPL 2025: छक्के पर छक्का… आते ही कर दी धुलाई शुरू, कोई गेल कहता है, कोई प… – भारत संपर्क| *big breaking:– सालिक साय बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष ,शौर्य प्रताप…- भारत संपर्क