कॉफी पांइट की ओर पहुंचे हाथी, वन अमला अलर्ट- भारत संपर्क

0

कॉफी पांइट की ओर पहुंचे हाथी, वन अमला अलर्ट

 

कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की धमक बनी हुई है। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे हाथी बालको रेंज के बेला पहुंच गए हैं। हाथियों के आने पर गुरुवार को कॉफी पांइट मार्ग पर लोगों को अलर्ट किया गया। यहां लंबे समय बाद हाथी पहुंचे हैं। वन मंडल में धरमजयगढ़ से हाथी पहुंचे थे। अब एक साथ 12 हाथी आगे बढ़ रहे हैं। करतला रेंज में भी 7 हाथियों का झुंड भी गांवों आसपास ही घूम रहा है। हाथियों का झुंड केसलपुर क्षेत्र होते हुए बेला पहुंचने पर ग्रामीण दहशत में रहे। सुबह ग्रामीणों ने हाथियों के पैर के निशान देखकर वन विभाग को सूचना दी । इसके बाद अधिकारियों की टीम भी निगरानी में जुट गई है।इस क्षेत्र में कई पिकनिक स्पॉट भी हैं। इससे लोगों को भी सतर्क किया गया। एसडीओ आशीष खेलवार ने बताया कि हाथियों के कटघोरा वन मंडल की ओर जाने की संभावना है। इसके पहले भी हाथी धनगांव, कछार होते हुए बांगो की ओर निकल चुके हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। झुंड में बच्चे भी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *जन्मदिन विशेष:श्रीमती कौशल्या साय, समाजसेवा में सक्रिय, मुख्यमंत्री श्री…- भारत संपर्क| जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांति एवं सौहार्द…- भारत संपर्क| सेना में अग्निवीर बनने के बंपर मौके, अब छह कैडर में हो रही भर्ती, दसवीं से…| बिलासपुर पुलिस विभाग में सर्जरी कई थानों के प्रभारी बदले- भारत संपर्क