अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हेमू नगर ब्रह्माकुमारीज द्वारा…- भारत संपर्क

0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हेमू नगर ब्रह्माकुमारीज द्वारा…- भारत संपर्क

सशक्त नारी, सशक्त समाज और संसार का आधार है, निसंदेह, ब्रह्माकुमारीज़ के माध्यम से परमपिता शिव स्वयं इस धरा पर स्वर्णिम संसार का निर्माण कर रहे हैं। उक्त बातें ब्रह्माकुमारीज़, हेमूनगर की संचालिका बीके लता बहन ने कही।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशीर्वाद भवन, हेमूनगर में ब्रह्माकुमारीज़, हेमूनगर, बिलासपुर द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की शक्ति, उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें स्वागत नृत्य ने उत्साह और उमंग का संचार किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया , जो ज्ञान, सशक्तिकरण और प्रकाश का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान “आध्यात्मिकता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण” विषय पर एक प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को आत्मनिर्भरता और आंतरिक शक्ति के महत्व पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।
बीके लता बहन ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि परमपिता शिव की सर्वोच्च रचना स्त्री है, जो अपने आप में सृजन की शक्ति रखती है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी शक्ति को पहचानने का संदेश दिया। इसके पश्चात बीके उमा बहन द्वारा राजयोग का अभ्यास करवाया गया, जिससे उपस्थित सभी जनों को आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।
विशिष्ट अतिथि बिलासपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आदरणीय अर्चना झा जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला और ब्रह्माकुमारी बहनों की सराहना की।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पहले महिलाओं को किसी अन्य के संबंध से पहचाना जाता था, लेकिन आज वे अपने व्यक्तित्व से पहचानी जाती हैं, जैसे ब्रह्माकुमारी बहनें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं किड्जी की एम.डी. रेखा अवस्थी जी ने कहा कि आज के समय में महिलाएँ कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के आयोजन की सराहना की।
इसके उपरांत, समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अंत में, बीके उमा बहन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया और सभी को ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र आने का निमंत्रण दिया।


Post Views: 14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CUET UG 2025 में कौन-कौन से कोर्स और विश्वविद्यालय शामिल हैं? यहां चेक करें…| कितनी तरह की होती है एसपीएफ सनस्क्रीन और आपके लिए कौन-सी सही?| *लगातार तीसरी बार उप सरपंच निर्वाचित होकर ,जगदीश यादव ने लहराया जीत का…- भारत संपर्क| WhatsApp के नीले गोले में आया बड़ा बदलाव, आपको मिला क्या नया अपडेट? – भारत संपर्क| JAAT Teaser: सनी देओल की राह नहीं आसान, जाट का विलेन है बेहद खूंखार, सामने आया… – भारत संपर्क