बिलासपुर पुलिस विभाग में सर्जरी कई थानों के प्रभारी बदले- भारत संपर्क

0
बिलासपुर पुलिस विभाग में सर्जरी कई थानों के प्रभारी बदले- भारत संपर्क

आरोपों से घिरे कोनी थाना प्रभारी निलंबित कर दिए गए। इसके बाद प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बिलासपुर जिले के कुछ थानों के प्रभारी बदले गए हैं। हिर्री थाना प्रभारी किशोर केंवट को अब कोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह वर्तमान में अजाक थाने के प्रभारी अविनाश पासवान अब हिर्री थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनिल अग्रवाल अब अजाक थाने के प्रभारी बनाए गए हैं। यातायात थाने से हटाकर उत्तम साहू को चकरभाठा थाने का प्रभारी बनाया गया है, तो वहीं उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को चकरभाठा से सिविल लाइन भेजा गया है। निरीक्षक भारती मरकाम को महिला थाना प्रभारी से चकरभाटा कार्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर लक्ष्मी चौहान को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या कैल्शियम की कमी से भी झड़ने लगते हैं बाल? जानिए एक्सपर्ट ने क्या बताया| इमरान हाशमी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग… शाह बानो केस की कहानी में ये किरदार… – भारत संपर्क| अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम…- भारत संपर्क| IPL 2025: छक्के पर छक्का… आते ही कर दी धुलाई शुरू, कोई गेल कहता है, कोई प… – भारत संपर्क| *big breaking:– सालिक साय बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष ,शौर्य प्रताप…- भारत संपर्क