सभापति चुनाव में षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश करने BJP ने…- भारत संपर्क

0

सभापति चुनाव में षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश करने BJP ने बनाई जांच कमेटी, गौरीशंकर अग्रवाल होंगे संयोजक

कोरबा/रायपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष किरण सिंह ने कोरबा निगम में सभापति चुनाव की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाई है। कमेटी सप्ताह भर में अपनी रिपोर्ट देगी। बताया जा रहा हैं की यह कमेटी इस बात की जांच करेगी की कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति चुनाव में भाजपा के पास विशाल बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद शर्मनाक हार कैसे हुई। वही इस षड्यंत्र के पीछे कौन थे जिन्होंने पार्टी की छीछालेदर पूरे प्रदेश में करवा दी। बता दे की भाजपा के पास पार्षदों की संख्या 45 है और महापौर का वोट मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 46 का होता है। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को मात्र 18 वोट मिलते है। वही पार्टी इस मामले को लेकर काफी गंभीर हो गई हैं क्योंकि भाजपा दिल्ली मुख्यालय से भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं इस बात की जानकारी सूत्रों से पता चला है। बता की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कोरबा निगम में सभापति चुनाव की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाई है। जिसका संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल को बनाया गया हैं। वही जांच रिपोर्ट सामने आने पर चौंकाने वाला खुलासा होने की संभावना बनी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जहां भाजपा के कई दिग्गज चुनाव हार गए वहीं भाजपा महामंत्री रामनारायण यादव…- भारत संपर्क| बिलासपुर की मधु बघेल बनीं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट, थाईलैंड…- भारत संपर्क| क्या कैल्शियम की कमी से भी झड़ने लगते हैं बाल? जानिए एक्सपर्ट ने क्या बताया| इमरान हाशमी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग… शाह बानो केस की कहानी में ये किरदार… – भारत संपर्क| अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम…- भारत संपर्क