माह ए रमजान का पहला अशरा आज होगा मुकम्मल, मुस्लिम बंधुओं ने…- भारत संपर्क

0

माह ए रमजान का पहला अशरा आज होगा मुकम्मल, मुस्लिम बंधुओं ने मंगलवार को रखा दसवां रोजा

कोरबा। बंदों पर रहमत की बारिश करने वाला माहे रमजान का पहला अशरा मंगलवार को खत्म हो जाएगा। ग्यारहवें रोजे से दूसरा अशरा शुरू होगा, जिसे मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का अशरा कहा जाता है। इसमें अल्लाह अपने बंदों को खास इनआमात से नवाजता है। मुस्लिम धर्म गुरु ने बताया कि माहे रमजान में अल्लाह ताला अपने बंदों को रहमतों से जहां मालामाल करता है, वहीं उसे गुनाहों से नजात व जहन्नम से आजादी देता है। इसके लिए रमजान को तीन अलग-अलग अशरों (भाग) में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत का है जो रमजान के चांद से शुरू होकर दसवें रोजे तक जारी रहता है।दूसरा अशरा मगफिरत (क्षमा) का है। इस अशरे में इन्सान को अपने रब से गुनाहों की मगफिरत के लिए दुआ करनी चाहिए। इसी तरह आखिरी अशरा जहन्नम से निजात दिलाने वाला होता है। जो बेहद अहम माना जाता है। मौलाना ने बताया कि आखिरी अशरे तक रोजा व इबादत का सिलसिला कायम रखना बड़ी बात होती है। यही वजह है कि आखिरी अशरे में इबादत करने वालों को अल्लाह ताला इनाम के तौर जहन्नम से निजात यानी मुक्ति दे देता है। उन्होंने बताया रमजान सबसे पवित्र माह माना गया है। ऐसे में इसे तीन अशरों में बांटा गया है। पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और आखरी बरात का अशरा। इन अशरों में हमें काफी एहतियात बरतनी होती है। उन्होंने कहा कि सभी अशरे एक बराबर हैं। सभी में रोजेदारों को रमजान के सभी रूल फॉलो करने हैं। रमजान के तीनों अशरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं है। जिस तरह से रोजा पहले अशरे में रखना है। उसी तरह दूसरे और तीसरे अशरे में भी रखना होगा। जैसे हमें बुराइयों से दूर होना होगा। नमाज की पाबंदी होगी। रमजान के सभी नियमों का पालन करना होगा। ऐसे में अशरों को सिर्फ नाम दिए गए हैं। उनका मकसद एक ही है। 11 तारीख से रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का शुरू होगा। यह अशरा 20 रमजान तक चलेगा। इसमें भी उसी तरह रोजा रखा जाएगा और नमाजें और तरावीह पढ़ी जाएगी। जिस तरह रमजान के पहले अशरे में पढ़ी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली – भारत संपर्क न्यूज़ …| Sim Port Online: Airtel-Vi से Jio में सिम पोर्ट कराने का क्या है तरीका? – भारत संपर्क| 1000 करोड़ी फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन, कल्कि 2 पर आया बड़ा… – भारत संपर्क| 17084 किलोमीटर… IPL 2025 में इस टीम के खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा आराम! मौ… – भारत संपर्क| होली पर लड़कियों ने लड़कों को सिखाया सबक, लोग बोले- अब ये कभी होली नहीं खेलेंगे