राज्यपाल रमेन डेका ने प्रेस क्लब कोरबा परिसर में किया…- भारत संपर्क

0

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रेस क्लब कोरबा परिसर में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु किया प्रोत्साहित

कोरबा। दो दिवसीय प्रवास में कोरबा पहुँचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका कोरबा प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वही उन्होंने प्रेस क्लब परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने मानव जीवन मे वृक्ष के महत्व को बताते हुए सामी पौधे का रोपण किया और पौधे के उचित देखभाल करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने आमजनों को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल श्री डेका को वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार सुरेश चन्द्र रोहरा द्वारा कोयला जिंदगी जिंदगी कोयला नामक किताब भेंट किया गया। वही इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, राज्यपाल के संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेप्टिक टैंक से पानी निकालते समय युवक को लगा करंट, हुई मौत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Success Story: झारखंड के शिवम ने IITs में नहीं लिया दाखिला, अब गूगल देगा 2 करोड़…| Viral Video: नई कार की डिलीवरी के समय शोरूम में ही नाचने लगे बुजुर्ग दंपति, कैमरे में…| ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा, क्या है पूरा मामला? – भारत संपर्क| Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क