20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त, अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप — भारत संपर्क

0
20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त, अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप — भारत संपर्क

यूनुस मेमन

बिलासपुर, कोटा। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कोटा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार चेतना अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने 8 मार्च से 12 मार्च 2025 तक लगातार निगरानी रखी।

गुप्त सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने ग्राम सल्का में छापेमारी कर अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच के दौरान सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के पाए गए, जिसके बाद 22 वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की गई।

अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

कोटा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में दहशत फैल गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार धोतरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक सनत पटेल, हेमंत पाटले, भोप साहू, प्रियांश तिग्गा एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनता से पुलिस की अपील

कोटा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन या परिवहन होता दिखे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना अपराध पर लगाम लगाने में मददगार साबित होगी।


Post Views: 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सफेद या पीला मक्खन… पराठों के साथ खाने के लिए कौन सा है बेहतर?| फोन हो जाए चोरी तो Paytm और Google Pay अकाउंट कैसे होगा डिलीट? – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट – भारत संपर्क न्यूज़ …| *Breaking jashpur:-झाड़फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करना पड़ा महंगा,…- भारत संपर्क| IPL 2025: 43 की उम्र में भी लंबे-लंबे छक्के कैसे मारते हैं एमएस धोनी? खुल ग… – भारत संपर्क