पुलिस कॉलोनी परसाभाठा में गंदगी और जाम नाली से बढ़ी परेशानी- भारत संपर्क
पुलिस कॉलोनी परसाभाठा में गंदगी और जाम नाली से बढ़ी परेशानी
कोरबा। एक तरफ शहर को साफ और स्वच्छ रखने की कवायद हो रही है। दूसरी ओर उप नगरीय क्षेत्र में गंदगी की परेशानी बनी हुई है। पुलिस कॉलोनी परसाभाठा बालको में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। घरों में कचरा एकत्र कर रखा गया है। रोजाना सफाई मित्रों के नहीं आने से कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा है। इससे यहा निवासरत लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इससे नालियां जाम हो गई है। नालियों से बदबू उठ रही है। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था भी चरमराई हुई है। जगह-जगह पाइप फूट गए हैं। नालियों का गंदा पानी इन टूटे हुए पाइप से होकर पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसका उपयोग कालोनी व बस्तीवासी कर रहे हैं। इससे बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी है। इससे मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है। लोगों को रात्रि के समय आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्थित मैदान में झाडिय़ां उग आई है।