रतनपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की बीनू निराला ने…- भारत संपर्क

0
रतनपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की बीनू निराला ने…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

रतनपुर। नगर पालिका परिषद रतनपुर में बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बीनू निराला ने 7 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा चुनाव प्रभारी वी रामा राव के मार्गदर्शन में हुए इस चुनाव में भाजपा ने वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद बीनू निराला को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने सुनील अग्रवाल को मैदान में उतारा था।

कुल 16 मतों (15 निर्वाचित पार्षद व अध्यक्ष) में से बीनू निराला को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनील अग्रवाल को केवल 4 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त कर दिया गया। इस तरह बीनू निराला ने भाजपा के समर्थन और निर्दलीय पार्षदों का साथ मिलने से जीत हासिल की

भाजपा की रणनीति रही सफल

रतनपुर नगर पालिका में वर्तमान में भाजपा के 8 पार्षद, कांग्रेस के 5 पार्षद, और 2 निर्दलीय पार्षद हैं। नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा से ही हैं, जिससे भाजपा के पास पहले से 9 वोट थे। इस चुनाव में निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में करने में भाजपा सफल रही, जबकि कांग्रेस का एक वोट निरस्त हो जाने से उसे पूरी तरह समर्थन नहीं मिला।

भाजपा में खुशी, विकास पर जोर

इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष बीनू निराला ने कहा, “धार्मिक नगरी रतनपुर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी और नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के साथ मिलकर कार्य करूंगी।”

भाजपा चुनाव प्रभारी वी रामा राव ने भी इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि “यह जीत भाजपा की संगठित रणनीति और जनता के विश्वास का परिणाम है। नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के नेतृत्व में उपाध्यक्ष बीनू निराला नगर विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।”

रतनपुर नगर पालिका में इस जीत के बाद भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है, जिससे आगामी नगर विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना है।


Post Views: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर लोगों में भारी उत्साह : अरुण साव – भारत संपर्क न्यूज़ …| Google Pixel 9a vs iPhone 16e: किस फोन में है पावरफुल प्रोसेसर? खरीदने से पहले… – भारत संपर्क| UP में 7 IPS का ट्रांसफर, कानपुर-लखनऊ में बड़ा फेरबदल, किसे मिली कहां की कम… – भारत संपर्क| पति की कही बात दिल पर ऐसी चुभी… कमरे में गई, फिर फंदे से झूल गई नई नवेली…| युजवेंद्र चहल तलाक के लिए जितने पैसे धनश्री को देंगे, IPL से सिर्फ इतने घंट… – भारत संपर्क