*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कलिंदर को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मिला…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कलिंदर को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मिला…- भारत संपर्क

जशपुरनगर, 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से लकवा से ग्रसित होने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ कलिंदर राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लकवा की वजह से तपकरा निवासी 55 वर्षीय कलिंदर राम दोनों पैरों से चलने-फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPPSC RO/ARO Exam syllabus: आरओ-एआरओ परीक्षा का क्या है सिलेबस, कैसा आएगा पेपर…| Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की रेस में उतरा भारत, लिय… – भारत संपर्क| वो फिल्म जिसने फ्लॉप होने के बाद में गिनीज बुक में बनाई थी जगह, एक्टर ने किया था… – भारत संपर्क| नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानें क… – भारत संपर्क