हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत- भारत संपर्क

0

हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

कोरबा। पड़ोसी धरमजयगढ़ वनमंडल से फिर एक लोनर हाथी कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में पहुंच गया है। बीती रात अचानक पहुंचे लोनर को सुबह कुदमुरा सर्किल के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर वन अमला सतर्क हो गया है तथा कुदमुरा व आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को जंगल न जाने की चेतावनी देने में जुट गया है।
लोनर हाथी ने तत्काल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी इसके उत्पात की संभावना को देखते हुए वन अमला सतर्कता बरत रहा है। लोनर हाथी की निगरानी की जा रही है। उसकी हर गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे के जरिए नजर रखी जा रही है।उधर कटघोरा वनमंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। यहां के केंदई रेंज के कापानवापारा, कोरबी व लालपुर क्षेत्र में 30 हाथी विचरण कर रहे हैं जबकि 32 हाथी एतमानगर के मड़ई सर्किल व जटगा वन परिक्षेत्र में दो अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हैं। कोरबी सर्किल में घूम रहे हाथियों के दल में से एक दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर बस्ती में प्रवेश कर गया तथा एक ग्रामीण के बाड़ी में घुसकर वहां लगे सब्जी के पौधों को नुकसान पहुंचा रहा था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर तत्काल वहां पहुंचे और बाड़ी में उत्पात मचा रहे दंतैल को खदेडने की कार्यवाही की। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर दंतैल जंगल की ओर जाने को मजबूर हो गए और यहां बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी…- भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री ने…- भारत संपर्क| MP: युवक ने सलवार सूट पहना, फिर ऊपर से बुर्का… महिला डॉक्टर के घर घुस किय… – भारत संपर्क| बाँकी मोंगरा नगर पालिका के विपक्षी पार्षदों ने किया सामान्य…- भारत संपर्क| Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: घर में ही छुपी है तुलसी की सबसे बड़ी… – भारत संपर्क