बदमाश ने युवक पर किया कैंची से जानलेवा हमला, दोनों के बीच है…- भारत संपर्क

0
बदमाश ने युवक पर किया कैंची से जानलेवा हमला, दोनों के बीच है…- भारत संपर्क

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 22 मार्च की शाम करीब 7 बजे नूतन चौक स्थित साईं एक्सीडेंटल अस्पताल के सामने हुई।

पीड़ित हर्ष जायसवाल अपने दोस्त जय भोसले की दुकान पर बीड़ी लेने गया था, जहां उसकी मुलाकात आरोपी अतुल यादव से हुई। दोनों के बीच पहले से विवाद था, जिस पर आरोपी ने समझौते की बात कही। हर्ष ने यह कहकर मना कर दिया कि वह पहले ही अतुल के पिता से बात कर चुका है। इस पर अतुल गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा।

जब हर्ष ने विरोध किया तो अतुल ने जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखी कैंची से उसके माथे, दोनों गाल और पेट पर हमला कर दिया

घटना के बाद घायल हर्ष को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद 23 मार्च को वह अपनी बहन के साथ सरकंडा थाना पहुंचा और FIR दर्ज कराई

पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


Post Views: 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025 Points Table: 8 टीमों के बराबर अंक, चैंपियन टीम सबसे नीचे, IPL 202… – भारत संपर्क| गर्मी में पहनें भाग्यश्री की बेटी जैसी साड़ियां और सूट, मिलेगा कमाल का लुक| उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कवर्धा, मंदिर दर्शन कर प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की दी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *कलेक्टर और एस एस पी ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण,कलेक्टर और एस एस…- भारत संपर्क| मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, मांगी गई अमन चैन की दुआ,…- भारत संपर्क