चक्काजाम करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज- भारत संपर्क

0

चक्काजाम करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज

कोरबा। रविवार को सडक़ हादसे में बाइक चालक की मौत के बाद मुनगाडीह पुल निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम के मामले में पुलिस ने 12 से 15 लोगों के ािलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि केस नामजद नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाइवे 130 मुनगाडीह पुल पर सडक़ हादसा हुआ था। हादसे में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरकछार निवासी विरेंद्र सरोठिया उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 को कॉल किया था। डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम किया और मुनगाडीह पुल के निर्माण की मांग की गई। इस मामले में एंबुलेंस चालक रतनपुर निवासी अखिल जायसवाल उम्र 30 वर्ष की रिपोर्ट दर्ज कराया है। अािल का आरोप है कि वह हादसे की सूचना पर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचा था। हादसे का शिकार विरेंद्र को लेकर सरकारी अस्पताल जा रहे थे। मार्ग पर आसपास के गांव के लगभग 12 से 15 लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इससे लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित हुआ। इसे मामले में केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि रिपोर्ट में किसी भी प्रदर्शनकारियों का नाम उल्लेख नहीं किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सक्षम महिला स्व सहायता समूहों के साथ छलावा, मंत्री की घोषणा…- भारत संपर्क| स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| घरेलू कंटेनर की लोडिंग में 19.72% की मज़बूत वृद्धि के कारण,…- भारत संपर्क| क्या सच में भारत ने दिया दुनिया को दशमलव? जानें किसने की थी इसकी खोज| News9 Indian Tigers and Tigresses: सुपर-28 बच्चों ने दूसरे दिन ट्रेनिंग में… – भारत संपर्क