अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार — भारत संपर्क

0
अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार — भारत संपर्क

बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 42 पाव प्लास्टिक पन्नी में रखा 10.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नागरडीह में एक महिला भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बेच रही है। सूचना पर थाना चकरभाठा की टीम ने घेराबंदी कर महिला के घर पर छापा मारा।

छापेमारी में पुलिस ने रमला बंजारे (उम्र 50 वर्ष, निवासी नागरडीह) के कब्जे से 10.5 लीटर महुआ शराब जब्त की। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।


Post Views: 14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सत्तू रखता है शरीर को ठंडा, गर्मी में बनाएं इसकी ये 4 टेस्टी चीजें| न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने करियर से ज्यादा रन, पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे… – भारत संपर्क| नक्सल प्रभावित जिलों में निर्माण कार्यों के लिए ‘जिला निर्माण समिति’ का गठन – मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| प्रीति जिंटा की टीम ने ऋषभ पंत का उड़ाया मजाक, लखनऊ को हराने के बाद ऐसे लिय… – भारत संपर्क| कैब ड्राइवर से पंगा लेना रजत दलाल को पड़ा भारी, ड्राइवर ने बीच रास्ते में उतार… – भारत संपर्क