प्रेम आर्य निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश…- भारत संपर्क

0
प्रेम आर्य निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश…- भारत संपर्क

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में चुनावी गतिविधियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले से प्रेम आर्य को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। उनके चयन से जिले के व्यापारियों और चेंबर के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

मुंगेली जिले के वरिष्ठ व्यापारियों और चेंबर के सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रेम आर्य के नाम पर सहमति व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण चयन के बाद व्यापारियों, शुभचिंतकों और चेंबर सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेम आर्य अब प्रदेश स्तर पर मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और व्यापारिक हितों की रक्षा व विकास के लिए कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व में जिले के व्यापारियों को नई संभावनाएं और सहयोग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post प्रेम आर्य निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष, मुंगेली जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोन को कंपनी नहीं देगी सॉफ्टवेयर अपडेट, ये है पूरी… – भारत संपर्क| JNVST Class 6 Admission 2025 Registration: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए…| HAM नेता का मर्डर, 24 केस… बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में… – भारत संपर्क