ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक जागृति दिवस पर भव्य कार्यक्रम…- भारत संपर्क

0
ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक जागृति दिवस पर भव्य कार्यक्रम…- भारत संपर्क

ब्रह्माकुमारीज़ हेमुनगर, बिलासपुर द्वारा वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस एवं ब्रह्मा भोजन के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी जी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार साझा किया ।

यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी और दादी गुलजार जी की स्मृति में रखा गया था, जिसमें उपस्थित भाई-बहन एवं गणमान्य अतिथियों ने आध्यात्मिक विचारों को आत्मसात किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ हेमुनगर, बिलासपुर की संचालिका बीके लता बहनजी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में बीके लता बहनजी ने दादी जानकी जी और दादी गुलजार जी की के जीवन मूल्यों, उनके निःस्वार्थ सेवा कार्यों एवं आध्यात्मिक जागरण के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि दोनों दादीयों ने सदैव ईश्वरीय सेवा, सत्य, प्रेम एवं विश्व शांति का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। महापौर पूजा विधानी जी ने कहा, दादीयों का जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने सत्य, शांति और करुणा के मूल्यों को अपनाने की जो प्रेरणा दी, वह आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिकता का जो संदेश फैला रहीं है, वह सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक संदेश, ध्यान सत्र एवं विशेष प्रवचन आयोजित किए गए। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं भाई बहनों के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने आत्मिक शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव किया।
ब्रह्माकुमारीज़ के इस आयोजन ने आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा दिया और सभी को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पैसों के लिए संन्यास लिया? काव्य मारन का विस्फोटक खिलाड़ी नई टीम में शामिल – भारत संपर्क| CM योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला 500 किलो विस्फोटक, अधिकारियों के उड… – भारत संपर्क| चिराग पासवान ने बिहार में भरी हुंकार, बोले- सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव| मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का निरीक्षण – भारत संपर्क न्यूज़ …| पत्नी की बेवफाई से दुखी युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी…- भारत संपर्क