शाकंभरी योजना: कागजों में खुदे कुएं और बंटे पंप, जानिए बलरामपुर में 46 किसानों के नाम पर कैसे हुआ लाखों का घोटाला
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक में कृषि विभाग की शाकंभरी योजना में व्यापक गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर ग्रामीण उत्तम मिस्त्री ने आरोप लगाया है कि 46 किसानों को 100 किमी दूर अंबिकापुर…

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक में कृषि विभाग की शाकंभरी योजना में व्यापक गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर ग्रामीण उत्तम मिस्त्री ने आरोप लगाया है कि 46 किसानों को 100 किमी दूर अंबिकापुर के एक ही वेंडर से पंप खरीदना दिखाया गया है और पुराने कुओं को नया बताकर लाखों रुपये का गबन किया गया है।
