*मुख्यमंत्री कन्या विवाह,75 जोड़ो ने एक दूसरे के थामे हाथ,समाजसेवी आशीष…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह,75 जोड़ो ने एक दूसरे के थामे हाथ,समाजसेवी आशीष…- भारत संपर्क

लैलूंगा:-विकासखंड के हाईस्कूल मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

इस दौरान अगुवाई करते हुए समाजसेवी आशीष मित्तल और श्री श्याम ऑटो के ऑनर ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे युवा जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुये सभी जोड़ों को दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि आज 75 युवाओं की बारात में शामिल होकर 75 वधुओं को ले जाने का अवसर मिला। कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। निर्धन कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सरकार ने अनूठी पहल करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संचालन कर रही है।

कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में दिव्यांगों को भी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और दूल्हा-दुल्हन दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है।
श्री मित्तल ने कहा कि कन्यादान जीवन के सबसे बड़े दानों में एक है। आज यहां 75 निर्धन कन्याओं का सम्मान के साथ विवाह की परंपरा पूरी हो रही है। उन्होंने सभी नव दंपत्ति पर मातारानी के कृपा दृष्टि की कामना की। इस अवसर पर लैलूंगा बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभागों के लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के… – भारत संपर्क न्यूज़ …| युवक के पीछे पड़ा सांड, मारने के लिए घर की छत पर चढ़ा; कैसे बची जान? Video – भारत संपर्क| 5 दिन तक तपेगी दिल्ली, पहाड़ों पर भी राहत नहीं! MP में हीटवेव का अलर्ट,…| बदला जाएगा तालकटोरा स्टेडियम का नाम! अब इस नाम से जाना जाएगा – भारत संपर्क| क्या भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट देंगे एलन मस्क? बांग्लादेश-पाकिस्तान को पड़ेगा… – भारत संपर्क