आत्मकल्याण का अद्वितीय स्त्रोतपीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर,…- भारत संपर्क

0
आत्मकल्याण का अद्वितीय स्त्रोतपीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर,…- भारत संपर्क

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर, सुभाष चौक, सरकंडा में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर माहौल देखने को मिला। सप्तमी तिथि पर माँ श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी की पूजन-श्रृंगार आरती देवी कालरात्रि स्वरूप में विधिपूर्वक की गई।

पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की महिमा का बखान करते हुए बताया कि यह पुराण अठारहों पुराणों में सर्वश्रेष्ठ है। जैसे नदियों में गंगा, प्रकाश में सूर्य और मंत्रों में गायत्री को श्रेष्ठ माना गया है, वैसे ही पुराणों में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण सर्वोत्तम है। इसका श्रवण मात्र से समस्त दुखों का निवारण होता है और आत्मकल्याण सुनिश्चित होता है। यहाँ तक कि जो भक्त प्रतिदिन एक श्लोक भी श्रद्धा से उच्चारण करता है, वह भगवती की कृपा का पात्र बनता है।

कथा मंडप से व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य श्री मुरारीलाल त्रिपाठी (राजपुरोहित, कटघोरा) ने पुराण में वर्णित प्रसंगों को भक्तों को विस्तार से बताया। उन्होंने देवकी-वासुदेव के पूर्व जन्म की कथा, माया की प्रबलता, नर-नारायण की तपस्या, मोहिनी माया द्वारा कामदेव को भेजना, और उर्वशी की उत्पत्ति जैसे अद्भुत प्रसंगों का जीवंत वर्णन किया।

इस अवसर पर स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (भक्तिपीठाधीश्वर, हापुड़, उत्तरप्रदेश) एवं स्वामी अभेदानंद सरस्वती जी महाराज (परमार्थ ज्ञान मंदिर, कनखल, हरिद्वार, उत्तराखंड) का आगमन हुआ। दोनों संतों ने श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन देकर धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

नवरात्र महोत्सव में क्षेत्रीय भक्तों का उत्साह देखने योग्य था। मंदिर प्रांगण भक्ति गीतों, पूजा-पाठ और देवी आराधना से गुंजायमान रहा।


Post Views: 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के…- भारत संपर्क