*Big breaking jashpur:- सरपंच की बेटी का घर से कुछ ही दुरी पर इस हाल में…- भारत संपर्क

0
*Big breaking jashpur:- सरपंच की बेटी का घर से कुछ ही दुरी पर इस हाल में…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। जिले के बगीचा ब्लाक के ग्राम पंचायत बुटूंगा के सरपंच नकुल राम की 23 वर्षीय बेटी प्रतिमा बाई का शव घर से कुछ ही दुरी पर एक पेड़ में लटका हुआ मिला। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया हैँ। परिजनों का कहना है कि प्रतिमा की विवाह की तैयारी चल रही थी। इसी महीने की 29 तारीख को उसका विवाह होना था। उन्होंने बताया कि शनिवार 5 अप्रेल को पूरा परिवार सरहुल पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बगीचा गए हुए थे। प्रतिमा घर में अकेली थी। शाम को घर वापस लौटने पर प्रतिमा घर में नहीं मिली। इस पर परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से प्रतिमा को खोजने का प्रयास किया,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह दोबारा खोज बीन के दौरान घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर,पकरी के पेड़ में प्रतिमा का शव लटका हुआ मिला। प्रतिमा द्वारा उठाये गए इस आत्मघाती कदम से परिजन और स्थानीय रहवासी सदमे में है। इस बीच घटना की सूचना पर बगीचा पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बगीचा पुलिस का कहना है कि मामले का सभी एंगल से जांच किया जा रहा हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2025 Result: AIIMS दिल्ली में 7 हजार रुपये से कम में करें MBBS, जानें…| Viral Video: पति के आते ही गर्लफ्रेंड की बालकनी से कूद गया बॉयफ्रेंड, पड़ोसी ने कैमरे…| *”बाइकर्स ऑफ जशपुर” गैंग पर SSP शशि मोहन सिंह एवं टीम ने किया सर्जिकल…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन…- भारत संपर्क| इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, वर्ल्ड कप से ठीक पहले ल… – भारत संपर्क