राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा 18 से 20 अप्रैल तक- भारत संपर्क

0



राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा 18 से 20 अप्रैल तक

कोरबा। डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान बालको में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिला सहित अनेक जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा का उद्घाटन 18 अप्रैल को संध्या 5 बजे होगा। राज्य हॉकी संघ के मार्गदर्शन में जिला हॉकी संघ कोरबा द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों की स्पर्धा को आगे बढ़ाने के लिए बालको के खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, ओडिशा, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा सहित अन्य जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन को लेकर बालको हॉकी संघ और जिले के हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। आयोजन में हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव सहित प्रदेश के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा में विजेता व उप विजेता टीमों के अलावा सभी टीमों को पुरस्कृत करने के अलावा प्रदेश के अन्य जिले से आने वाले खिलाडिय़ों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका के लिए नेशनल रेफरियों को जिम्मेदारी दी गई है।

Loading






Previous articleहनुमान जन्मोत्सव पर जय श्रीराम के उद्घोष व सुंदरकांड से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर, जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next articleजिला पंचायत में स्थाई समितियों का किया गया गठन

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन — भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क