मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की…- भारत संपर्क

रायपुर 14 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डैमेज बालों में नई जान डालेगी नारियल की मलाई, हेयर फॉल भी रुकेगा, जानें कैसे| *नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय,…- भारत संपर्क| बंगाली महिला संगठन ने उत्साहपूर्वक मनाया बांगला नववर्ष पहला…- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन पर बीजेपी नेता छात्रों और बुद्धिजीवी वर्ग…- भारत संपर्क| SRH में आया एक और ‘सिक्सर किंग’, लंबे-लंबे छक्के लगाता देख चौंक गए अभिषेक श… – भारत संपर्क