खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: खिलाड़ियों की हर सुविधा के लिए अधिकारियों को…

0
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: खिलाड़ियों की हर सुविधा के लिए अधिकारियों को…

बिहार में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए आज बुधवार को एक अहम बैठक की गई. इसमें खिलाड़ियों के रहने की जगह, खान-पान वगैरह की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 आयोजन की समीक्षा बैठक एम मल्लर विलि, अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर एवं शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई.

आपको बता दें कि 4 से 15 मई, 2025 तक खेल अकादमी, राजगीर (नालंदा) में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत Fencing, Hockey, Weightlifting, Table tennis and Kabaddi खेल का आयोजन नालंदा जिला में प्रस्तावित है.

Khelo India Youth Games Bihar

समीक्षा के क्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन हेतु आवासन, भोजन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, प्रचार प्रसार, पार्किंग, लाईटिंग आदि व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण एवं बी एस एस के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क| क्या है Instagram पर Blend Feature? यूजर्स को होगा ये फायदा – भारत संपर्क