संजय अग्रवाल होंगे बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर, अवनीश शरण…- भारत संपर्क

0
संजय अग्रवाल होंगे बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर, अवनीश शरण…- भारत संपर्क

प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 41 आईएएस अफसर का तबादला किया गया है। इसी के साथ बिलासपुर के कलेक्टर भी बदल गए हैं। बिलासपुर के अलावा दंतेवाड़ा गरियाबंद रायगढ़ और अन्य जिलों के भी कलेक्टर बदले हैं। संजय अग्रवाल को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। आपको बता दे कि संजय अग्रवाल इससे पहले बिलासपुर में एसडीएम रह चुके हैं। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है।

सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे । नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार मुंगेली जिले के नए कलेक्टर है । इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा बालोद जिले की कलेक्टर होंगी। जन्मेजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है तो वहीं सर्वेश्वर भूरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। देखिए पूरी सूची


Post Views: 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*नारी शक्ति समाज की सजग प्रहरी- शशिमोहन सिंह,जशपुर पुलिस एवं यूनिसेफ की…- भारत संपर्क| WTC Final: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बावजूद क्यों नंबर-1 नहीं बना साउथ अफ्रीका… – भारत संपर्क| रात में नहीं आती है नींद तो इन पांच ड्रिंक को करें डाइट में शामिल| कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5…- भारत संपर्क| Elon Musk का मिशन रफ्तार पर, 26 और Starlink सैटेलाइट्स लॉन्च – भारत संपर्क