सरकंडा में बोरवेल मशीन जब्त, प्रशासन की सख्ती जारी — भारत संपर्क

0
सरकंडा में बोरवेल मशीन जब्त, प्रशासन की सख्ती जारी — भारत संपर्क

बिलासपुर। जिले में जलस्तर गिरने और पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर बोर खनन पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद सरकंडा क्षेत्र में बिना अनुमति बोरिंग कराए जाने पर राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को कोनी-बिरकोना मार्ग पर निजी जमीन पर हो रहे अवैध बोरिंग को रोकते हुए बोरवेल मशीन जब्त की गई।

तहसीलदार मुकेश देवांगन ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति बोरिंग किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि अमित दुबे नामक व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर बोरिंग करवा रहा था, लेकिन उसने न तो पूर्व सूचना दी और न ही अनुमति ली थी। यह स्पष्ट रूप से भूजल संरक्षण नियमों का उल्लंघन है।

एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरवेल मशीन को जब्त कर कोनी थाने में जमा कराया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी और जनहित बोरिंग पर प्रतिबंध नहीं, अनुमति अनिवार्य

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में बोर खनन प्रतिबंधित है, लेकिन सरकारी काम और जनहित के लिए किए जाने वाले बोरिंग पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। हालांकि, इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति आवश्यक होगी। वहीं, अत्यावश्यक स्थिति में निजी बोरिंग के लिए भी संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जल संरक्षण के लिए नियमों का पालन करें और बिना अनुमति बोर खनन से बचें।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी श्रीमती…- भारत संपर्क| युवती का थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी पर लगाया धोखा…- भारत संपर्क| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने लिया…- भारत संपर्क| पत्नी और बच्चे को बिठाकर पार करने लगा नदी, बीच में बंद हुई बाइक…अटकी सांस… – भारत संपर्क