पोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में साडा कन्या स्कूल…- भारत संपर्क

0



पोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में साडा कन्या स्कूल छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दो बालिकाओं ने हासिल किया दूसरा स्थान

कोरबा। स्कूलों में पाठ्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियों में रूचि व रचनात्मकता को बढ़ाने के कार्य जारी हैं। साडा कन्या स्कूल की दो छात्राएं ऐसी ही एक प्रतियोगिता में सफल रहीं हैं।अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक व सहप्रभारी रेणुका लदेर के निर्देशन में छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा पेमिला चौहान एवं राबिया खातून ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Loading






Previous articleसूखने की कगार पर पहुंचा बुधवारी का तालाब, लोगों को निस्तार कार्यों में हो रही भारी परेशानी
Next articleपंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्ति के बाद अब विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, नव निर्वाचित सरपंचों को मिला प्रभार

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्नी और बच्चे को बिठाकर पार करने लगा नदी, बीच में बंद हुई बाइक…अटकी सांस… – भारत संपर्क| 100 करोड़ रुपये के GST घोटाले में CBI का एक्शन, बिहार-झारखंड में 7 ठिकानों…| जयपुर की ये 5 बाजार जरूर करें विजिट, कपड़ों से लेकर गहनों तक मिलेगा सब| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| रन बरसाते रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज, मगर ये गेंदबाज करता रहा इंतजार, क्या गं… – भारत संपर्क