भाजपा संगठन ने अध्यक्ष मनोज शर्मा को हटाए, गोपाल मोदी बने…- भारत संपर्क

0



भाजपा संगठन ने अध्यक्ष मनोज शर्मा को हटाए, गोपाल मोदी बने जिला अध्यक्ष, जिले में कुछ और भाजपाइयों पर संगठन कर सकती है बड़ी कार्यवाही

कोरबा। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वही मनोज शर्मा पर कार्यवाही करते हुए अध्यक्ष पद से हटाए गए हैं।सूत्रों की माने तो पूर्व में संगठन विरोधी कार्य करने वाले भाजपाइयों पर मेहरबानी को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने गंभीरता से लेते हुए मनोज शर्मा पर बड़ी कार्यवाही की है। वही भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वालों पर प्रदेश संगठन के द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के मूड में भी है। यही तो भाजपा का अपना पहचान है कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कोई बड़े निर्णय लेने जा रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। वही प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। वही यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है।

Loading






Previous articleएसईसीएल प्रबंधन और कुसमुंडा पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई बेरिकेटिंग, इमली छापर चौक में राहगीरों को जाम से निजात दिलाने की कवायद

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के…- भारत संपर्क