आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट, संदिग्धों की हो रही पड़ताल,…- भारत संपर्क

0

आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट, संदिग्धों की हो रही पड़ताल, दस्तावेज खंगाल रही है पुलिस

कोरबा। पहलगांव में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। भारत सरकार के निर्देशों पर देश के अलग-अलग शहरों में ठहरे पाकिस्तानी मूल के लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें देश पाकिस्तान वापस भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस ने भी एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बार में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शहर में रहने वाला व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है। मूल स्थान कहां का है। इससे संबंधित दस्तावेज भी मांग रही है। कोरबा पुलिस ने रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान कोरबा शहर के अलावा बालकोनगर, दीपका, कटघोरा, बांकीमोंगरा क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाया, जो भाड़े के मकान में रहते हैं। फेरी लगाकर कारोबार करते हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। ऐसे लोगों की तालाश के लिए कोरबा शहर के मोतीसागर पारा, अटल आवास, रामसागर पारा, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन थाना, कटघोरा क्षेत्र में अटल आवाज जेंजरा, खुडरीगढ़, हनुमान गढ़ी पहाड़ी के आसपास लोगों के बारे में जानकारी जुटाया। शहर में स्थित होटल और लॉज की भी तलाशी ली गई। जिनके उपर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बारे में पास के थाने में संपर्क किया और उनसे पूछताछ की गई। जिन लोगों का मुसाफिरनामा दर्ज नहीं था, उनका रिकार्ड थाने में दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि अलग-अलग राज्यों के व्यक्तियों को चेक किया गया है। इसमें 127 लोगों की गतिविधियां संदिग्ध मिली है और उनसे संबंधित रिकार्ड उनके मूल निवास से संबंधित थाना क्षेत्र से मंगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कोरबा में अलग-अलग राज्यों से आकर लोग रह रहे हैं। इससे संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। जिन राज्यों के लोग कोरबा में रहते हैं, उसमें उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, ओडिसा, वेस्ट बंगाल, केरला, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश आदि शामिल हैं। पुलिस ने अभियान के तहत 1844 लोगों को अभी तक चेक किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शहर में फेरी लगाकर कारोबार करने वालों के बारे में जानकारी ली। उन्हें सामान्य जीवन जीने के लिए कहा। पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी कि यदि किसी अपराध में उनकी भूमिका पाई जाती है तो बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने ऐसे लोगों पर ऊर्जाधानी के लोगों से भी नजर रखने के लिए कहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रयागराज: FCI अफसर के घर में घुसे, काटा गला… पत्नी को चाकुओं से गोदा और … – भारत संपर्क| लालू यादव के परिवार की अजब लीला…ताड़ी पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर…| Punjab Board 10th, 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कहां और…| सुबह खाली पेट पिएं ये देसी ड्रिंक्स, वजन होगा तेजी से कम – भारत संपर्क न्यूज़ …| Karanveer Mehra: पहलगाम हमले पर ‘कविता’ विवाद के बाद करणवीर मेहरा को देनी पड़ी… – भारत संपर्क