*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में निशक्त हेरालाल राम को प्रदान किया गया…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में निशक्त हेरालाल राम को प्रदान किया गया…- भारत संपर्क

जशपुरनगर, 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही असहाय, पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने प्रयासरत है, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास का लाभ मिल सके।
इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय में एक दुर्घटना की वजह से चलने फिरने में असमर्थ दुलदुला के डोडपानी के हेरालाल राम को मोटराइज ट्राई सायकल और वैशाखी प्रदान किया गया है। ट्राई सायकल और वैशाखी मिलने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
हेरालाल राम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि दुर्घटना की वजह से वे चलने फिरने में असमर्थ हो गए इलाज कराने पर भी यह ठीक नहीं हुआ। उनकी मांग पर आज उन्हें कैंप कार्यालय में ट्राई सायकल और वैशाखी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में विराजे गणपति महाराज,…- भारत संपर्क| गणेश चतुर्थी पर खुटाघाट में लगा पारंपरिक मेला, मेले का आनंद…- भारत संपर्क| Onam 2025: ओणम पर घर में बनाएं रंगोली, इन खूबसूरत डिजाइन को करें कॉपी| Big Brother History: 62 देश, 500 सीजन और 7 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क