घंटाघर मुख्य मार्ग पर स्थित सूखे पेड़ के गिरने का खतरा, हो…- भारत संपर्क

0



घंटाघर मुख्य मार्ग पर स्थित सूखे पेड़ के गिरने का खतरा, हो सकती है बड़ी जनहानि

 

कोरबा। शहर के घंटाघर से ठीक सामने मेन रोड के किनारे एक सूखा हुआ विशाल पेड़ स्थित है, जो आंधी तूफान के कारण कभी भी राहगीरों पर गिर सकता है। इससे जनहानि होने की संभावना है। इसके बाद भी सूखे पेड़ को हटाया नहीं जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पेड़ काफी समय से सूखा हुआ है और इसकी कटाई की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है और वे निगम प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पेड़ की कटाई तुरंत की जाए। इससे न केवल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। स्थानीय निवासी कहते हैं कि यह पेड़ काफी खतरनाक है और कभी भी गिर सकता है।
लोगों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह शहर की सुरक्षा और सुंदरता का ध्यान रखे।

Loading






Previous articleतेंदूपत्ता खरीदी का 1 मई से होगा श्री गणेश, तैयारी पूरी, 5500 रुपये मानक बोरी की दर से होगी खरीदी
Next articleयदुवंशी झेरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए विधायक राठिया, यादव समाज के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेंदुए से हुआ सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का सामना, रोंगटे खड़े कर देने व… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| धन और सोने से भरी रहे आपके घर की तिजोरी… अपनों को भेजे अक्षय तृतीया के ये…| कार खरीदने के लिए महिला खुद को बेचने के लिए हुई तैयार, डीलर को दिया ये ऑफर| क्या Instagram देता है इंफ्लूएंसर को पैसा? ये जानकारी करेगी हर भ्रम दूर – भारत संपर्क