छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अधिवक्ता निखिल शुक्ला…- भारत संपर्क

0
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अधिवक्ता निखिल शुक्ला…- भारत संपर्क

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ (राज्य कार्यकारिणी समिति) ने बिलासपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता निखिल शुक्ला को संघ का विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में संघ की राज्य कार्यकारिणी द्वारा प्रस्ताव पारित कर उन्हें औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

संघ की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि अधिवक्ता निखिल शुक्ला को संघ के विधिक हितों की रक्षा करने, न्यायालयों, न्यायाधिकरणों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष संघ का प्रतिनिधित्व करने तथा आवश्यकतानुसार सभी विधिक कार्यवाहियाँ संपादित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता निखिल शुक्ला ने कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान की बात है। संघ ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसकी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ रक्षा करूंगा। संघ के सभी विधिक मामलों में उनका प्रतिनिधित्व करूंगा और न्यायिक मंचों पर उनकी आवाज बनूंगा।”

श्री शुक्ला ने आगे कहा, “संघ के विधिक हितों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य और गौरव दोनों है। मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।”

संघ ने अपने पत्र में अधिवक्ता शुक्ला के विधिक ज्ञान, सत्यनिष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता पर पूर्ण विश्वास जताया है और उम्मीद जताई है कि वे पूरे समर्पण के साथ संघ के हितों का संरक्षण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता निखिल शुक्ला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में संवैधानिक, राजस्व और प्रशासनिक मामलों में विशेष दक्षता रखते हैं।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लड़कियों को मिलता था नेता और बिजनेसमैन को फंसाने का ठेका! पैसों के लिए लगात… – भारत संपर्क| बिहार: सेल्फी के चस्के ने ली जान… पानी भरे गड्ढे में उतरे, फिर खींचने लगे…| चाकू बाजी में घायल छात्र की इलाज के दौरान हो गई मौत — भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: घर पर इस तरह बनाएं इको-फ्रेंडली गणपती, अभी से शुरु कर लें…| यूक्रेन का दिल क्यों लेना चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन? डोनबास दोनों देशों के लिए… – भारत संपर्क