मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए…- भारत संपर्क

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गवाही देने से नाराज हत्या के आरोपी ने गवाह पर किया चाकू से…- भारत संपर्क| राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा – भारत संपर्क न्यूज़ …| *Breaking jashpur:- पारिवारिक विवाद में, पोते ने लकड़ी की पीढा से सर में…- भारत संपर्क| पीरियड्स क्रैम्प्स से हो जाती हैं परेशान, तो इन ड्रिंक्स से मिलेगा राहत| ‘मदर्स डे’ पर इमोशनल हुए ‘जाट’ और ‘सिकंदर’, सनी देओल-सलमान खान ने माओं पर ऐसे… – भारत संपर्क